Chhattisgarh

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने गई दो महिलाएं भी झुलसी…

भिलाई :छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में हाई टेंशन तार के चपेट में आने में एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य महिलाएं घायल हुई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिलाई-3 में उमदा रोड में उत्तर वसुंधरा नगर निवासी कोमल जैन के घर पर करीब 11.30 बजे उम्दा रोड स्थित घर में उस वक्त हुआ जब महिलाएं साफ-सफाई कर रही थी. तभी गैलरी से स्टील की पाइप ऊपर मंजिल पहुंचाने के दौरान पाइप हाईटेंशन तार के संपर्क आ गया, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी कुमुद जैन पति कोमल जैन (48 वर्ष) की उपचार दौरान मौत हो गई.

वहीं कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया (45 साल) व दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया (23 वर्ष) घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!