Raipur : प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, होगी तापमान में बढ़ोतरी

रायपुर ,15 फरवरी । छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार में बदलाव हुआ है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात के वक्त थोड़ी ठंडी लगी। दिन में तेज धूप के चलते हल्की गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होगी। बता दें कि इस वर्ष ठंड कम पड़ी जिसकी वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार काफी कम रहा।
प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
- रायपुर-31.2-14.4
- बिलासपुर-31.0-11.5
- जगदलपुर-32.6-10.7
- अंबिकापुर-25.6-9.6
- पेंड्रा रोड-29.1-11.0