ChhattisgarhRaipur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर रायपुर की महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं।

Related Articles

उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!