National

पंचांग : शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, और कैसे चमकेगी आपकी किस्मत…जानें कैसे मिलेगा सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद

आज 23 सितंबर, 2025 मंगलवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज चंद्र दर्शन है. आज द्विपुष्कर योग भी बन रहा है.

23 सितंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : आश्विन
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वितीया
  4. दिन : मंगलवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष द्वितीया
  6. योग : ब्रह्म
  7. नक्षत्र : हस्त
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : सुबह 06:28 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:35 बजे
  13. चंद्रोदय : सुबह 07.19 बजे
  14. चंद्रास्त : शाम 06.58 बजे
  15. राहुकाल : 15:33 से 17:04
  16. यमगंड : 11:00 से 12:31

उद्योग, यात्रा और शिक्षा शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा हैं. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों से मिलने आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:33 से 17:04 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!