Chhattisgarh

संविधान दिवस पर CM विष्णुदेव साय का संदेश: “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान”

Raipur : Constitution Day Raipur में आज एक खास गरिमा और उत्साह देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ मिलकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रतिभागियों के साथ तस्वीरें लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया। Constitution Day Raipur के इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सफलता का आधार हमारा संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को स्वतंत्रता से अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक और सांसद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आम नागरिकों का पहुंचना संविधान की उदार और समावेशी व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के उन वरिष्ठजनों का स्मरण किया, जिन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शी सोच और लोकतांत्रिक मूल्य आज भी प्रेरणा देते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!