विद्या राठौर बनीं महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ओबीसी वर्ग से रखती हैं ताल्लुक, संगठन में खुशी की लहर..
गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जिले की राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विद्या राठौर को महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। विद्या राठौर ओबीसी वर्ग से आती हैं और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए संगठनात्मक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, खासकर महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि विद्या राठौर के अनुभव, संगठनात्मक समझ और जमीनी पकड़ से महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। विद्या राठौर इससे पहले भी विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए विद्या राठौर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। साथ ही महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।









