Chhattisgarh

CG News: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से गिरी ट्रॉली, 8 श्रद्धालु घायल

CG News: महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल अचानक टूट गया. हादसे के वक्त ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए. जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल टूटते ही ट्रॉली तेज झटके के साथ नीचे की ओर आई और संतुलन बिगड़ गया. इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी, बल्कि रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घायलों का अस्पलात में इलाज जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में रोपवे जैसी व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने रोपवे की देखरेख को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से नियमित जांच नहीं हो रही थी. नवरात्रि जैसे बड़े आयोजन के दौरान भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है. रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे. इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया. ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!