National
पैसों और संपत्ति के लालच में दो महिलाओं की बलि, पुलिस ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों को लिया हिरासत में

केरल। त्रिरुवल्ला में धन और संपत्ति के लालच में पति-पत्नी ने दो महिलाओं की बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की इसके बाद उन्हें दफना दिया।
मृतक महिलाओं के नाम रोसेलिन और पद्मा बताए जा रहे हैं। एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी। पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि महिलाओं की बलि दी गई है। पुलिस ने इस मामले में त्रिरुवल्ला के रहने वाले भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला और एक अन्य आरोपी शिहाब को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।









