National

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत 18 लोगों पर आरोप तय

नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत 20 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य मामलों में आरोप तय कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों में दो आरोपी फरार चल रहे हैं। सभी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने व अन्य आरोप तय किए गए हैं। जूनियर पहलवान सागर (23) को सुशील और अन्य पहलवानों मिलकर कथित तौर पर अगवा कर लिया था और 4 मई 2021 की रात को छत्रसाल स्टेडियम में उसकी पिटाई की थी, जिसके चलते बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसी केस में पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई दिल्ली कोर्ट में चल रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!