National

PM Modi: चौथी वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस( express)्रे न को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है।

बयान के मुताबिक, ऊना में प्रधानमंत्री अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक ‘बल्क ड्रग पार्क’ की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा कि “कल 13 अक्तूबर को मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच रहूंगा। ऊना और चंबा में कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं जहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य राज्य में प्रगति की गति को और बढ़ाना है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आईआईआईटी, ऊना भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!