Chhattisgarh

आदिवासी विकास विभाग में दो कार्यालय सहायकों का तबादला, पेंड्रा–मरवाही में नई पदस्थापना के आदेश जारी..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:– सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोनों कर्मचारियों की आगामी आदेश तक नई पदस्थापना तय की गई है।

Related Articles

आदेश के अनुसार, कार्यालय सहायक वर्ग-2 श्री दीपक कुमार तिवारी, जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय में कार्यरत थे, उन्हें उनकी मूल पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मरवाही कार्यालय में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु पदस्थ किया गया है।

वहीं कार्यालय सहायक वर्ग-3 श्री अनीश कुमार राय, जो वर्तमान में जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ थे, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय में कार्य करने के लिए स्थानांतरित किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!