Chhattisgarh

पुलिस ने 2 लाख का पटाखा किया जब्त, कारोबारी पर की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा : पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 220 किलो पटाखों को कारोबारी की दुकान से बरामद किया। जिले में पुलिस ने 2 लाख 20 हजार का पटाखा जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर-चांपा एसपी विजय अग्रवाल ने दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखा भंडारण करने वालों पर नजर रखने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। साथ ही दुकानों की जांच भी करने को कहा गया है।

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण में कार्तिक राम (63 वर्ष) ने अपने जनरल स्टोर में 120 किलोग्राम पटाखा, हेमलाल केशरवानी (59 वर्ष) ने अपनी दुकान में 60 किलो पटाखा और पंकज गुप्ता (40 वर्ष) ने भी 40 किलो पटाखा अपने जनरल स्टोर में अवैध रूप से भंडारित कर रखा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों दुकान पर छापा मारा और आरोपियों से कुल 220 किलोग्राम पटाखा जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार रुपए है। तीनों आरोपियों कार्तिक राम, हेमलाल केशरवानी और पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पटाखों के भंडारण के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!