National

माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों को युवक ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी घर का ही सदस्य है। आरोपी ने अपनी मां, दादी, पिता और बहन की चाकू गोदकर हत्या की है। इन चारों को युवक ने एक-एक कर चाकुओं से गोद डाला और इसके बाद शव के पास ही बैठा रहा।

पूरी घटना पालम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनगर पार्ट-2 की बताई जा रही है। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और उर्वशी सैनी (बहन) शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है। बताया जा रहा है कि आरोपी केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था जिसे लेकर परिवार के सदस्यों से उसका झगड़ा भी होता था। मंगवलार रात को उसने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, केशव ने एक-एक करके परिवार के सदस्यों को मारा था। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!