ChhattisgarhRaipur

Coal scam: सस्पेंड आईएएस विश्नोई और कारोबारियों को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुनील अग्रवाल ने जमानत याचिका पर अब से कुछ देर में सुनवाई होगी। वहीं आईएएस सस्पेंड समीर विश्नोई सहित चार अन्य भी रिमांड के लिए पेश होंगे। सभी आरोपी कोर्ट पहुंच गए हैं। जहां कुछ ही समय में सुनवाई शुरू होगी। वहीं कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को इस मामले में गिरफ्तार किया था उसे भी निदेशालय कोर्ट कर सकती है। इसके अलावा वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में लिया है।

बता दें कि आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाना है। ईडी इन सभी को फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!