Chhattisgarh

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक ने भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले के ग्राम दोनर में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। गुस्साए आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू को भाई के पेट में घुसा दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि नंदकुमार ध्रुव के 3 बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा संतोष ध्रुव (35 वर्ष), अरविंद ध्रुव (24 वर्ष) और सबसे छोटा जानू ध्रुव (22 वर्ष) है। 27 नवंबर की देर शाम जानू ध्रुव ने अरविंद से मोबाइल फोन मांगा। लेकिन उसने जानू को मोबाइल नहीं दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। शाम करीब 7 बजे इसी बात को लेकर मंझले और छोटे भाई के बीच मारपीट भी हुई।

इसके बाद अरविंद कमरे से निकलकर बाहर बरामदे में बैठ गया। इसी बीच गुस्साए छोटे भाई ने किचन से सब्जी काटने का चाकू उठाया और बरामदे में बैठे मंझले भाई पर हमला कर दिया। खून से लथपथ अरविंद ध्रुव को इलाज के लिए बड़े भाई संतोष, सरपंच अवेन्द्र देशलहरे और कोटवार अर्जुन नगारची जिला अस्पताल धमतरी लेकर आए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी थाना पुलिस ने आरोपी जानू ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!