National

अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे 14 और चीते, पर्यावरण मंत्री ने संसद में दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में जानकारी दी कि अफ्रीका से जल्द ही 12 से 14 और चीते भारत लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले पांच सालों में अफ्रीका से 12 से लेकर 14 चीतों को भारत लाया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार ने नामीबिया की सरकार के साथ एक समझौता भी किया है।

हाल ही में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाकर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। इसमें 5 मादाएं और 3 नर शामिल थे। कूनो में अच्छी तरह से रच-बस जाने के बाद चीतों ने वहां पर शिकार भी शुरू कर दिया है।

संसद में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के तहत भारत में चीतों की दोबारा वापसी के लिए 38.7 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। यह परियोजना 2021/22 से शुरू होकर 2025/26 तक चलेगी। आगे जानकारी देते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में लाए गए 8 चीते पूरी तरह से ठीक हैं। उनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अपने नए घर में अच्छा अनुभव कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!