National

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। देश की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अब मामले में दिल्ली महिला आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया।

स्वाति मालीवाल ने लिखा कि 5 साल की बच्ची का दिल्ली में रेप किया गया है। उसको भलस्वा डेरी में घर के सामने से उठा के ले गए और बच्ची झील के पास पायी गयी। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है और मांग की है कि अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।बता दें कि उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार शाम को 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी से लापता हो गई। लड़की के माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची एक पार्क के पास पड़ी मिली था। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार की शाम सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के अलावा बलात्कार से संबंधित आईपीसी की अन्य धाराओं को जोड़ा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!