National

J&K में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को मार गिराया, जिससे घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई।रक्षा सूत्रों ने बताया कि सात जनवरी की शाम करीब पौने सात बजे, पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में सीमा पर तैनात सेना के सतर्क जवानों ने कोई संदिग्ध गतिविधि देखी। रक्षा सूत्रों ने कहा, इसके बाद दो आतंकवादी मारे गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अभियान जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!