National

BJP नेता पर चली गोली, फिर पत्थर से कुचला सिर

रांची। झारखंड के गुमला जिले के पालकोट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीजेपी नेता सुमित सिंह को अपराधियों ने गोली मारी। इसके बाद उनका सिर पत्थर से कूच दिया। उन्हें गंभीर हालत में रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है।

वारदात सोमवार देर रात की है। इस वारदात के विरोध में मंगलवार सुबह से पालकोट कस्बा बंद है। लोग हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सुमित बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह ईंट भट्ठे के कारोबार से भी जुड़े हैं। इस घटना को लेकर लोहरदगा के बीजेपी सांसद सुदर्शन भगत ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य में अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि सुमित सोमवार की रात व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में पालकोट बाजार में थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें कार से पास के गांव में छोड़ने का आग्रह किया। बाद में इन्हीं युवकों ने उन्हें कई गोलियां मारी और पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग बाहर निकले और पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उनके परिचित रहे होंगे। पुलिस मान रही है कि इसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!