National

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, पढ़ें पूरा मामला

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी का दिमागी इलाज जल रहा है उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की। उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया। आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!