ChhattisgarhRaipur

राजधानी में मिलावट दवाइयों की शिकायत पर ड्रग डिपार्टमेंट ने मारा रेड, सैंपल को जांच के लिए भेजा लैब

रायपुर। राजधानी रायपुर के अलग-अलग स्थानों में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने दबिश दिया है। ड्रग डिपार्टमेंट ने मिलावट दवाइयों की शिकायत पर रेड कार्रवाई की है। और सैकड़ों कार्टन दवाई जब्त की है। टीम ने सभी दवाइयों के सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा है।

जानकारी के अनुसार, ड्रग डिपार्टमेंट ने रायपुर के गीतांजलि नगर, बिरगांव, शंकर नगर समेत कई इलाकों में रेड की कार्रवाई की है। ड्रग डिपार्टमेंट को आयुर्वेदिक औषधि युक्त दवाइयों में एलोपैथी केमिकल मिलावट की शिकायत मिली थी, जिसपर ड्रग डिपार्टमेंट की 4 टीम शहर के कई इलाकों में दबिश देते हुए रेड की कार्रवाई की। बता दें गीतांजलि नगर स्थित बजरंग औषधि भंडार पर छापेमार की कार्रवाई जारी है। वहीं ड्रग डिपार्टमेंट द्वारा जब्त की गई सैकड़ों कार्टन दवाइयों के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। फिलहाल इस पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!