ChhattisgarhRaipur

 चार दिन से लापता किसान की नाले में मिली लाश

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में नाले में एक किसान का शव मिला है। मृतक पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Related Articles

आरंग थाने से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय ग्राम छटेरा निवासी राधेश्याम पटेल की बाडी गुरुवार को नाले में मिली। मृतक के परिजनों ने सात फरवरी को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी थी। पुलिस खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच गुरूवार को नाले में शव होने की सूचना मिली।मृतक के बेटे ने बताया कि चार फरवरी के उसके पिता शाम सात बजे खाना खाने बैठने वाले थे। इसी बीच एक फोन आया और वह घर से बाहर निकल गए। कुछ समय बीतने के बाद जब उनके नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद बताया। आस-पास खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिले तो थाने में गुम इंसान की सूचना दी। मृतक राधेश्याम के बड़े बेटे की शादी 14-15 फरवरी को तय है। जिसके कार्ड भी गांव में वह बांट रहा था। गांव में किसी से भी विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब फोन कॉल की जानकारी निकाल रही है। फोन किसका आया था इसकी भी जांच की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!