National

स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

मुंबई। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा। यह उनका चीफ सेलेक्टर के तौर पर दूसरा कार्यकाल था। वे हाल ही में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे। चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था। उन्होंने कई विवादित बातें भी कही थीं। इसके बाद से उनके पद पर संकट बना हुआ था।

चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें चेतन ने टीम इंडिया एक पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बड़ा राज खोला था। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष से जुड़ा खुलासा किया था। चेतन ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वे कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं। चेतन के स्टिंग के बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन लेना चाह रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह रही कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

अधूरा रहा चेतन शर्मा का दूसरा कार्यकाल

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी चेतन का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पद से हटाए गए थे। लेकिन उन्हें हाल ही में दोबारा चीफ सेलेक्टर बनाया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!