Bhilai-DurgChhattisgarh

CRIME : मां के सामने बेटों पर जानलेवा हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर

दुर्ग। जिले में चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की मौत हो गई है। दो गुटों की झड़प के बाद आरोपियों ने एक मां के सामने ही उसके दो बेटों को चाकू मार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग चंडी मंदिर के पास देर रात चाकूबाजी की यह घटना हुई है। बजरंग नगर कंडरापारा दुर्ग निवासी गजेन्द्र विश्वकर्मा (20 साल) वहां बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां मोहल्ले का रहने वाला राकेश साहू अपने भाई अजय साहू और घनश्याम साहू के साथ पहुंचा। उसके हाथ में चाकू था। उसने गजेंद्र से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने उसकी मां द्रुपति और भाई रमेश पहुंचे।

झड़प के बाद अजय और उसके भाईयों ने मिलकर द्रुपति के सामने ही उसके दोनों बेटों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें चाकू का एक वार गजेंद्र की सीने में जा घुसा। इससे अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं रमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने तीन अलग-अलग टीमें तैयार की। तीनों टीमों ने रात भर आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!