Bollywood

RPF की टीम ने देसी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस के साथ एक संदिग्ध आरोपी को धरदबोचा 

मुंबई :  आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे एक आरोपी को पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस के साथ धरदबोचा है. आरपीएफ ने बताया कि आरोपी जलगांव कोर्ट में पेश होने वाले 2 आरोपियों को शूट करने की फ़िराक में था.

मुंबई के सीनियर DSC ने जानकारी दी कि ट्रेन स्कार्टिंग के दौरान कल्याण की आरपीएफ टीम ने एक संदिग्ध को एसी बोगी में  पकड़ा. आरपीएफ के स्टॉफ ने संदिग्ध आरोपी की तलाश की तो उसके पास से देसी कट्टे के साथ 4 जिंदा कारतूस मिले. इस आरोपी को आरपीएफ की टीम ने 12618 मंगला-लक्षद्वीप एक्सप्रेस से पकड़ा हैं.

RPF से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को स्कार्टिंग टीम ने नासिक रोड से पनवेल के बीच हिरासत में लिया गया है और इस स्कार्टिंग पार्टी का नेतृत्व SIPF P. Shegaonkar कर रहे थे. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया गया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!