ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे : अदाणी को लेकर पूरे देश में 6 मार्च को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन के अंतिम दिन को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि CWC की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है। उन्होंने कहा कि BJP मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!