ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : 6 साल के लापता मासूम की कुएं में मिली लाश, ट्यूशन के लिये निकला था घर से

रायपुर। राजधानी में लापता 6 साल के बच्चे का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा सोमवार को ट्यूशन ने के लिए घर से निकला था लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गया था। अब उसकी लाश मिली है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 6 साल का मयंक साहू सोमवार शाम 4 बजे मोहल्ले में ही ट्यूशन पढ़ने गया था। उसने वहीं अपने ट्यूशन टीचर से कहा कि मै घर से चाय बिस्किट खा कर आता हूं। ट्यूशन टीचर ने उसे जाने दिया। लेकिन वह घर से दोबारा लौट के नहीं आया। वहीं दूसरी ओर जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शूरू की। परिजन ट्यूशन टीचर के घर पहुंचे लेकिन बच्चा वहां नहीं मिला। आसपास खोजने के बाद भी नहीं मिलने से घर वालों की चिंता बढ़ी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मंगलवार सुबह बच्चे का शव कुएं में मिली। परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!