National

क्षत-विक्षत हालत में रेल की पटरी पर मिला महिला और 3 बच्चों का शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर निमिया में डाउन रेल लाइन की दिशा में रेलवे पटरी पर एक महिला और तीन बच्चों के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शव पटरी के बीच और उसके किनारे पड़े थे।

प्रारंभिक छानबीन के अनुसार महिला की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र निवासी मनिता देवी (30) के रुप में हुई है। मृत तीनों बच्चे इसी महिला के हैं, इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। सभी बच्चों की उम्र चार से आठ वर्ष के बीच है। मृतका की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र में रवि सिंह के साथ हुई थी. वो घर से मायके जाने को कहकर निकली थी। पुलिस ने मौके से फोन बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना प्रतीत है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!