ChhattisgarhMahasamund

महासमुंद : पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 4 गांजा तस्कर चढ़ें पुलिस के हत्थे…

महासमुंद : जिले के पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है यहाँ खल्लारी पुलिस और साइबर सेल ने चार अंतर राज्य के गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जहां 125 किलो गांजा, एक देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, चाकू के सहित गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि उड़ीसा राज्य के शातिर बदमाश जितेन्द्र सिंह बग्गा अपने चार साथियों के साथ गांजा की खेप उड़ीसा प्रदेश से रायपुर ले जा रहा था। जिसे खल्लारी पुलिस ने और साइबर सेल की टीम ने नेशनल हाईवे 53 आंवराडबरी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी सोनू ठाकुर फरार हो गया है।

Related Articles

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह बग्गा खरियार रोड नुआपाडा निवासी, गौरव दिक्षित जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, रोहित रजक जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, नीरज चौधरी जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में से जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उड़ीसा से तस्करी का गांजा छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर तक ले जाया करता था और प्रति किलो गांजा 600 रुपए गांजा पार कराने का कीमत लेता था। जितेंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। इन 18 संगीन मामलों में लूट हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी सोनू ठाकुर के भी उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं।

खल्लारी पुलिस और साइबर की सील टीम ने गिरफ्तार चारों आरोपियों से 125 किलो गांजा जिसकी कीमत 31 लाख रुपया को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 नग देसी पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस और एक चाकू भी बरामद किए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!