National

एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी…पुलिस के हाथ अब भी खाली

टोरंटो, कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से चोरी की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 अप्रैल देर शाम एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कंटेनर पहुंचा था, जिसमें 14.8 मिलियन डॉलर (121 करोड़ रुपये) का सोना और दूसरे कीमती सामान थे। इन सामानों को एक कंटेनर में रखा गया था। इसके तीन दिन बाद पता चला कि पूरा कार्गो ही चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस की हवाईयां उड़ गई।

पुलिस कर रही कंटेनर की तलाश

पुलिस फिलहाल इस कंटेनर को ढूंढ रही है। इसे कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी में से एक बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी स्टीफन डुइवेस्टेन ने कहा कि एक विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, विमान को उतार दिया गया और माल को विमान से होल्डिंग कार्गो सुविधा में ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कार्गो किस कंपनी का था, कौन सी एयरलाइन से लाया गया और इसका वजन कितना था, ये जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच पूरी होने तक ये सब जानकारी नहीं दे सकते।

ये पहली बार नहीं है जब टोरंटो-क्षेत्रीय हवाई अड्डे ने सोने की चोरी के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले सितंबर 1952 में यहां सोने की चोरी हुई थी। तब एक विमान टोरंटो से मॉन्ट्रियल में पहुंचा था। प्लेन की लैंडिंग के बाद पता चला था कि इस फ्लाइट में मौजूद सोने के 10 डिब्बों में से 4 चोरी हो गए। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय ये कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी थी। ये चोरी कैसे हुई, अब तक इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई और ये घटना रहस्य (Toronto Airport) बनी रही।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!