Raipur

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत…दो हिस्सों मे बटा शरीर

रायपुर। राजधानी के भाटागांव बस स्टैंड के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां आज सुबह तेज रफ्तार से आ रही मिनी कूपर कार पहले गाड़ी एक ऑटो से टकराई, इसके बाद युवक को कुचलकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़कर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में युवक की मौते पर ही मौत हो गई।

करीब 150 की स्पीड से आई मिनी कूपर कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसक बाद कार ने सड़क के किनारे आ रहे एक बस यात्री को कुचला दिया हादसे में युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। पास ही बिजली सबस्टेशन होने की वजह से सड़क के किनारे लोहे की बाउंड्री है। इस जाली तो तोड़ते हुए गाड़ी भीतर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टिकरापारा थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!