ChhattisgarhRaipur

 नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने खुद को मंत्री का ओएसडी ऑफिसर बताकर अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर लगभग एक दर्जन लोगों के साथ कुल करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपत्ति मिलकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम देते थे। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी झामन लाल निर्मलकर ने मुजगहन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोसी डॉ टंकेश्वरी समुंद जो महासमुंद में आयुर्वेद विभाग सरकारी होम्योपैथ डॉक्टर के रूप में पदस्थ है और उसका पति रोशन लाल मिश्रा जिसने स्वयं को मंत्री का ओएसडी ऑफिसर बताकर प्रार्थी को उसके रिश्तेदारों की विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का वादा किया था। रोशन लाल मिश्रा प्रार्थी का पड़ोसी था जिसके कारण प्रार्थी उसकी बातों पर विश्वास करके अपने रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 55 लाख रूपये रोशन लाल मिश्रा एवं उसकी पत्नी टंकेश्वरी समुंद को नगद एवं ऑनलाईन के माध्यम से दिया था। लेकिन दंपत्ति द्वारा नौकरी नही लगवाये जाने पर प्रार्थी ने अपने दिये हुए रकम को वापस मांगा तो उनके द्वारा प्रार्थी को पैसे वापस न कर प्रार्थी को लगातार घुमाया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके रिश्तेदारों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी रोशन लाल मिश्रा तथा डॉ. टंकेश्वरी समुंद को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!