Bilaspur

फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, आरक्षक की हुई मौत

बिलासपुर :  जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है. साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई है.।

जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप चौक ब्रिज में अज्ञात वाहन ने आरक्षक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया। आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ था. सिविल लाइन पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

रविवार की रात हुए हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले जवान ही मौके पर पहुंचे। साथ में काम करने वाले आरक्षक मनोज भी एकबारगी अपने दोस्त को नहीं पहचान सके। उनके पास मिले आइ कार्ड से पहचान होते ही सिविल लाइन थाने के जवान सकते में आ गए। कई जवान तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!