National

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की 40 से ज्यादा वार कर हत्या

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में दो गुटों में गैंगवार हुई है। गैंगवार में दिल्ली के गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के ऊपर 40 वार कर किए गए। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था।

टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी। वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग हुई थी और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग हुई थे, वह पेशे से वकील है। कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे। मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी।

टिल्लू ताजपुरिया पर दीपक तीतर,योगेश टुंडा, राजेश और रियाज खान नाम के कैदियों ने हमला किया। सभी आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े हैं। ये अभी इसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था। उस पर सुबह 6 :15 बजे हमला हुआ। आरोपियों ने लोहे की ग्रिल तोड़कर उसे नुकीला किया और हमला कर दिया। जिससे टिल्लू की मौत हो गई, जबकि एक कैदी रोहित घायल है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!