National

 आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, 5 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी में बेमौसम बारिश का दौर मंगलवार को भी(MP WEATHER UPDATE) जारी रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना समेत प्रदेश के कई (MP WEATHER UPDATE)इलाकों में बारिश हुई। दरअसल मध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम पिछले एक सप्ताह से बारिश, चक्रवाती हवा और ओलावृष्टि करा रहे हैं। भोपाल में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। उज्जैन में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। इंदौर में भी तेज बारिश हुई। जिसके बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। रीवा में भी तेज बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर, पचमढ़ी, मंडला, खजुराहो और सागर में भी हल्की बारिश हुई।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 21 जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिरने की संभावना जताई है। 5 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर और मंदसौर में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

तीन सिस्टम एक्टिव

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदेश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जबकि नॉर्थ वेस्ट राजस्थान के ऊपरी हवाओं का घेरा है। इसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एक्टिविटी काफी स्ट्रॉन्ग है। इस कारण प्रदेश में बारिश, चक्रवाती हवा चलने के साथ ओलावृष्टि हो रही है।भोपाल में 5 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!