National

गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देखें आज पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol Price : क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में गिरावट आई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.07 फीसदी गिरकर 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

आज बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल ( petrol)का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!