National

युवती की बीच सड़क गला रेतकर हत्या, आरोपी बोला- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी

बैतूल। जिले के मुलताई में एक युवक ने बीच सड़क पर युवकी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि युवती उसे ब्लैकमेल करती थी इसी बात से परेशान होकर उसने हत्या को अंजाम दिया है।

वारदात बुधवार रात करीब 9.30 बजे गांधी चौक से मटन मार्केट वाली रोड पर हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां 26 वर्षीय युवती सिमरन का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद जांच पड़ताल में पुलिस को आरोपी के बारे में पता चला। घटना के बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सानीफ ने बताया सिमरन ने उसके कुछ वीडियो और ऑडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पिछले दिनों सानीफ का रिश्ता महाराष्ट्र में तय हुआ था। सगाई भी हो गई थी। दो महीने बाद निकाह होना था। युवती उसका निकाह रोकने का भी प्रयास कर रही थी। वो ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गया था। जिस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!