National

कौन बनेगा कर्नाटक का किंग? सूबे की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरु

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे (Karnataka Election Results)। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। बता दें कि अपने दम पर सरकार बनाने के लिए 113 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है। राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है।

क्या JDS फिर बनेगी किंगमेकर? (Karnataka Election Results)

कर्नाटक चुनाव 2023 में तीन मुख्य दावेदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) मैदान में है। भाजपा कर्नाटक में हर 5 साल में सरकार बदलने वाले 38 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ना चाह रही है। दरअसल राज्य ने 1985 के बाद से कभी भी सत्ता में आने वाली पार्टी को दोबारा वोट नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर और बेरोजगारी के मुद्दे पर इस बार चुनावी मैदान में उतरी है। 2018 के चुनाव के तर्ज पर इस बार भी JDS किंगमेकर की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!