National

Aaj ka Panchang : आज प्रदोष पर इन मुहूर्त में करें शिव पूजा, होगा लाभ

Aaj ka Panchang : आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि है। प्रदोष रात्रि 10.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.00 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 11.50 बजे से 12.44 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.16 बजे से 6.11 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.23 बजे से 7.18 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.12 बजे से 9.07 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.11 बजे से 8.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.17 बजे से 1.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.38 बजे से 9.01 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से 12.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.27 बजे से 7.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.27 बजे से 11.04 बजे तक शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.38 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त के समय राहुकाल होने से यह मान्य नहीं होगा। अमृत काल 12.15 बजे से 1.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!