Jagdalpur

4 से 11 जून तक दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच नहीं होगा ट्रेनों का संचालन

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर में 4 से 11 जून तक विशाखापटनम-किरंदुल स्पेशल पैसेंजर ट्रेन और पांच से 12 जून तक विशाखापटनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस का संचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा। इस अवधि में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 50 किलोमीटर में रेल यात्री सेवा बंद रहेगी। नक्सलियों द्वारा पांच से 11 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाने के आव्हान को देखते हुए यात्री ट्रेनों का संचालन रोका जा रहा है।

Related Articles

वाल्टेयर रेलमंडल ने आदेश जारी कर एक सप्ताह तक दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच रेल यात्री सेवा को बंद रखने का निर्देश दिया। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के सभी स्टेशनों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है ताकि दंतेवाड़ा से आगे के स्टेशनों के लिए टिकटों की बुकिंग न की जाए। इस दौरान मालगाड़ियों का परिचालन किरंदुल से जारी रहेगा लेकिन सतर्कता बरतते हुए धीमी गति से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी। बताया गया कि 12 जून को पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किरंदुल से शुरू हो जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!