ChhattisgarhRaipur

CM भूपेश राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में हुए शामिल, 4318 बालवाड़ियों का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023-24 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया। बता दें इससे पहले चरण में प्रदेश में 5173 बालवाड़ी खुले थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!