National

CG : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा। जिले के ढनढनी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में पवन बिंझवार (37 वर्ष) का पत्नी सुखमति बिंझवार (35 वर्ष) से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने लोहे घन से पत्नी पर जानलेवा हमला किया। उसके बाद खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!