NationalPolitical

CM आज शिवनी के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 19 जुलाई यानी आज शिवनी का दौरा रहेगा। मुख्यमंत्री सिवनी जिले के 287 करोड़ 48 लाख से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे। सीएम ने कहा कि, सिवनी जिले के दौरान 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे दौरे से जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो।

5 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी में 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये के 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये से शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये के ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की सिवनी नगरीय निकाय की 5 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल धनौरा, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई, 16 करोड़ 63 लाख रूपये के क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये के 8.542 किमी लम्बाई के सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये के 3.88 किमी लम्बाई के सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई, 53 करोड़ 28 लाख रूपये की सिवनी जलावर्धन योजना एवं विस्तार, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये के दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये के सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!