National

दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर के बीटीआई रोड पर स्थित दुकानदार द्वारा एक युवक से मोबाइल फोन सुधारने की राशि मांगने पर उसने दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भिण्ड के सावित्री नगर निवासी सनी बाल्मीक (24) की बीटीआई रोड पर मोबाइल रिपेरिंग की दुकान है। दुकानदार ने कुछ दिन पहले ही स्थानीय निवासी रामू बाल्मीक का मोबाइल फोन ठीक किया था। मोबाइल फोन सुधारने की राशि 450 रुपए थी, जिसे रामू ने उधार कर दिया थ। रामू 17 जुलाई को सनी की दुकान पर पहुंचा और अभद्र शब्दों का उपयोग किया। इसी विवाद के दौरान रामू ने देशी बदूंक से सनी पर गोली चला दी।

गंभीर रुप से घायल सनी को उपचार के लिए भिण्ड जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कल सनी की मौत हो गई। आरोपी को देशी बंदूक और कारतूस के सहित बबेडी गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!