ChhattisgarhRaipur

रेलवे स्टेशन में RPF के जवानों ने वेंडर को पीटा, आरपीएफ जवानों के खिलाफ होगी जांच, जाने क्या है मामला

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात कुछ RPF(रेलवे पुलिस फोर्स) के जवानों ने एक वेंडर के साथ मारपीट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हाथों में बंदूक लिए आरपीएफ जवान वेंडर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिस युवक को आरपीएफ के जवान बुरी तरह से पीट रहे थे वह रेलवे स्टेशन का वेंडर था अंकुश भदौरिया नाम के इस युवक का दावा है कि फ्री की पानी बोतल मांगने पर उसने आरपीएफ जवानों को इनकार कर दिया, बस इसी बात पर जवानों ने लात-घूंसों से अंकुश की पिटाई कर दी। जवानों के पास मौजूद का बट अंकुश के माथे पर दे मारा। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा।

अंकुश को लेकर साथी आरपीएफ के थाने पहुंचे। यहां शिकायत देनी चाही, मगर आरपीएफ के अफसर आधी रात तक अंकुश और उसके साथियों को रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर टालते रहे। कुछ देर बाद मारपीट के आरोपी जवानों से भी संपर्क हुआ उन्हें भी जांच के लिए बुलाया गया। रात 1.30 बजे तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ। आरपीएफ के अफसरों को भी जानकारी दी गई। अब अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!