National

BREAKING : न्यूजक्लिक वेबसाइट के दफ्तरों पर पुलिस की रेड

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती और अभिसार शर्मा समेत 7 पत्रकारों के घर पर रेड डाली। इनमें से कई पत्रकारों ने ट्वीट कर बताया है कि पुलिस ने उनके घरों में रेड डाली है और उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर वेबसाइट से जुड़ी 30 से ज्यादा लोकेशन्स पर छापा मारा है। पुलिस ने कहा- न्यूजक्लिक से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर रेड की जा रही हैं। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

इससे पहले, 22 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूजक्लिक के एडिटर इन चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को नोटिस दिया था। यह नोटिस दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) की याचिका पर दिया गया था। पुलिस ने याचिका में कोर्ट के अंतरिम आदेश को वापस लेने की अपील की थी, जिसमें न्यूज साइट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने पर रोक लगाई गई थी।

जिन पत्रकारों के यहां रेड चल रही है, उनमें प्रमुख रूप से प्रबीर पुरकायस्थ, संजय राजौरा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और सोहेल हाशमी हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक से जुड़े हुए हैं। अभिसार शर्मा नोएडा और उर्मिलेश गाजियाबाद में रहते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!