National

भारत में भूकंप ! देश के कई हिस्सों में लोगों ने महसूस किये झटके; 6.2 रही तीव्रता

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप के झटके दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यह झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!