Chhattisgarh

रायगढ़ के जुटमिल क्षेत्र में फिर बोरी में लिपटा मिला नवजात बच्चा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतगर्त कबीर चौक में आज फिर निर्दयी मां द्वारा एक नवजात बच्चे को बीरी में लपेट कर मरने के लिए नाली में छोड़ दिया गया। नाली में नवजात बच्चा मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग इक्ठा हो गए थे जिन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं ।

Related Articles

कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चे को मारने की कोशिक की गई होगी। फिलहाल जूट मिल पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर एमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां बच्चे का इलाज जारी है। जुट मिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात बच्चे की माता-पिता की तलाश कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!