National

इंटरनेट बहाल होते ही मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

मणिपुर। मणिपुर के तेंगनोउपल जिले में सोमवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंची, जहां से 13 शव बरामद किए गए हैं।

कहा जा रहा है कि मृतक यहां के स्थानीय निवासी नहीं लग रहे। ऐसा लग रहा है कि ये लोग कहीं और से आए थे और फायरिंग में शामिल थे। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब रविवार को ही राज्य में सात महीने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं से प्रतिबंध हटा दिया गया था। हालांकि, कुछ जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब भी प्रतिबंध जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!