National

कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’, राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी आलाकमान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी शामिल करेंगे।

जानकारी के अनुसार मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू होने वाली पदयात्रा 20 मार्च को खत्म होगी। यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी। मुंबई में 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!